- Hindi News
- पीडि़त बहू को लेकर एसपी के पास पहुंची सास कहा बेटे को जेल भेज दो
पीडि़त बहू को लेकर एसपी के पास पहुंची सास कहा-बेटे को जेल भेज दो
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बहू के पक्ष में एक मां ने अपने बेटे की शिकायत एसपी से की है। बुधवार दोपहर बहू को साथ लेकर एसपी ऑफिस पहुंची मां ने कहा- साहब, यह मेरी बहू है, निहायत ही सीधी-सादी। शादी को सात साल हो गए। दो बेटियां है। शादी के बाद से सभी खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। बेटा एनजीओ में काम करता है। तीन साल पहले वहीं पर काम करने वाली एक लड़की से बेटे की दोस्ती हो गई। तब से ही वह मेरी बहू के साथ मारपीट कर तलाक देने की बात करता है। यह मेरी बहू नहीं बेटी है। इसे किसी भी तरह से परेशान होते नहीं देख सकती। आप मेरे बेटे और उसकी महिला दोस्त को जेल भेज दो। मां ने बहू के शरीर पर मारपीट के निशान भी बताए। इस दौरान बहू चुपचाप खड़ी रही। बहू के हाथ-पैर, पीठ व चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मां ने कहा महिला दोस्त का फोन आते ही बेटा बहू की पिटाई शुरू कर देता है।
बेटे द्वारा बहू के साथ की गई मारपीट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
सास ने कहा- बहू बेटी के समान है, बेटा रोज करता है मारपीट
ञ्चबहू के हाथ-पैर, पीठ और चेहरे पर चोट के निशान दिखाए
यह है मामला
संजय नगर निवासी विजय चौधरी उर्फ कल्लू मारवाड़ी का विवाह सात साल पहले हुआ। वह संयुक्त परिवार में अपनी मां, भाई के साथ रहता है। कल्लू एनजीओ में काम करता है। उसकी दोस्ती वहां एक युवती से हो गई। कल्लू की मां का आरोप है कि बेटे के साथ उस लड़की के लिव इन रिलेशनशिप है। बेटा और वो दुबे कॉलोनी क्षेत्र में अलग मकान लेकर रह रहे हैं। इस कारण वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर तलाक देने की बात करता है।
दोनों पक्षों को बुलाएंगे
॥ महिला द्वारा बेटे की शिकायत एसपी से की है। मामला जांच में लिया है। दोनों पक्षों को महिला सेल बुलाकर समझाएंगे। मामला नहीं सुलझने पर कार्रवाई करेंगे।ञ्जञ्ज
- सुनीता रावत, डीएसपी, महिला सेल