पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३ डॉक्टरों को नोटिस पूछा क्यों नहीं आए

३ डॉक्टरों को नोटिस पूछा- क्यों नहीं आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता - खंडवा
गणतंत्र दिवस समारोह से नदारद रहने वाले डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। राष्ट्रीय पर्व से नदारद रहने वाले डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टॉफ से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम झंड़ा वंदन जिला अस्पताल के छत पर आयोजित किया था। इसमें डॉक्टर, बालशक्ति एवं नर्सिंग स्टॉफ अनुपस्थित रहा। राष्ट्रीय पर्व के प्रति उदासीन डॉक्टरों एवं स्टॉफ के जवाब दो दिन में आने के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कार्यक्रम में शरीक न होने वाले स्टॉफ पर कार्रवाई करेंगे।
सीएम के सामने दिखे काम और सफाई : सिविल सर्जन - सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत ने कार्यालय में डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ और सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। डॉ. पनिका ने कहा मुख्यमंत्री के आगमन पर डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ का काम तथा अस्पताल में साफ-सफाई नजर आनी चाहिए। बैठक में सभी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित थे।
सीएमएचओ ने कहा आशा कार्यकर्ताओं का करें पेमेंट
सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने कार्यालय में ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाइजर ((बीसीएम)) की बैठक ली। ब्लाक में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के पेमेंट में देरी पर सीएमएचओ ने अधिकारियों को फटकारा। डॉ. पनिका ने इससे पहले जावर और मूंदी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।