अंताक्षरी में गाए गीत, बूझी पहेलियां
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
मारवाड़ी महिला संगठन ने बुधवार को वसंत उत्सव मनाया। इसमें अंताक्षरी प्रतियोगिता में गीत गाए वहीं पहेली भी बूझी। कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर आई।
निवाली रोड स्थित निजी होटल में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक वसंत उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें वसंत के मौसम के बारे में जानकारी दी। साथ ही अंताक्षरी पहेली बूझो आदि स्पर्धाएं हुई। इस अवसर पर संगठन की कमलेश जोशी, निर्मला वर्मा, मीना पालीवाल, किरण शर्मा, मधु खंडेलवाल, सोनल खंडेलवाल, अनुराधा शर्मा, अर्चना शर्मा, रेखा बंसल, ज्योति सोनी, सीमा शर्मा, सारिका अग्रवाल, भारती जोशी, नैना शर्मा, कविता शर्मा आदि उपस्थित थीं।
वसंत उत्सव पर हुए कार्यक्रम में मौजूद मारवाड़ी महिला संगठन की महिलाएं।
मारवाड़ी महिला संगठन ने मनाया वसंतोत्सव, पीले वस्त्र पहनकर आई महिलाएं