पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वानी व पुसद के बीच आज फाइनल मुकाबला

बड़वानी व पुसद के बीच आज फाइनल मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
निमाड़ गोल्ड कप अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला महाराष्ट्र की पुसद व धारवा के बीच हुआ तथा दूसरा मुकाबला दिल्ली व बड़वानी के बीच खेला गया। इसमें पुसद व बड़वानी की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। ३० जनवरी को दोपहर २ बजे से बड़वानी व पुसंद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के सचिव जाकीर हुसैन ने बताया बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की शमा स्पोटर्स पुसद व युनिक स्पोटर्स धारवा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों टीमों का स्कोर ०-० था। मैच का निर्णय ट्रायब्रेकर से किया गया। इसमें दोनों टीमों ने गोल मारे। इसमें पुसद की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला यंग ब्रदर्स बड़वानी व एआईएफएफ दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें १-० से बड़वानी ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। बड़वानी की ओर से विजयी गोल अब्दुल खान ने मारा। गुरुवार को पुसद व बड़वानी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें पहले मैच में मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी एसडीओ विजय पंवार व डॉ. अमित पाटीदार थे। संचालन हारुन खान व राजेश कलोसिया ने किया।