- Hindi News
- नर्मदा जल योजना की अधिसूचना प्रकाशन की गुपचुप तैयारी
नर्मदा जल योजना की अधिसूचना प्रकाशन की गुपचुप तैयारी
खंडवा - नर्मदा जल योजना की अधिसूचना जल्द प्रकाशित करने के लिए गुपचुप ढंग से तैयारी चल रही है। दो दिन तक निगम अफसर भोपाल में रहे। वहां नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अफसरों से मार्गदर्शन के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी की। अधिसूचना प्रकाशन से पहले निगम किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहता है। संभवत: इसीलिए अफसर गोपनीय ढंग से काम कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण योजना को लेकर शहर के 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा आपत्ति लगाया जाना है। इन आपत्तियों की सुनवाई स्वतंत्र समिति द्वारा किए जाने के बाद अधिसूचना में कितना और कैसे संशोधन किया जा सकता है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने कलेक्टर से भी अभिमत मांगा है। निगम ने अपनी ओर से कागजी औपचारिकताएं पूरी कर कलेक्टर को योजना से संबंधित दस्तावेज दे दिए हैं। अब कलेक्टर इनका अध्ययन कर प्रदेश सरकार को अपनी ओर से अभिमत देंगे। संभवत: इसके बाद ही अधिसूचना का प्रकाशन होगा। योजना को लेकर निगम क्या कर रहा है यह कोई भी अफसर बनाने की स्थिति में नहीं है।