आनंदनगर के लोग आयुक्त से मिले
खंडवा - आनंद नगर के ग्रेंड लॉज क्षेत्र में निगम द्वारा बनाई नाली पर क्रासिंग बनाने के लिए क्षेत्र के लोग निगम आयुक्त एसआर सोलंकी से मिले। बुधवार दोपहर आयुक्त से क्षेत्रवासियों ने कहा आपने नाली तो बनवा दी लेकिन क्रासिंग नहीं होने के कारण घर तक पहुंचने में समस्या हो रही है। इसलिए क्रासिंग बनवाई जाए।