पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनागिरी में खंडवा के कपिल लेंगे मुनि दीक्षा

सोनागिरी में खंडवा के कपिल लेंगे मुनि दीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
साधु-संतों के सान्निध्य में खंडवा के कपिल जैन 2 फरवरी को मुनि दीक्षा लेंगे। उनका जन्म 29 नवंबर 1978 में हुआ। बीएससी एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा की पढ़ाई की है। समाज सचिव सुनील जैन ने बताया सराफा व्यवसायी कपिल पिता नवीनचंद जैन 2 फरवरी को आचार्य वर्धमान सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में ग्वालियर के समीप सोनागिर सिद्धक्षेत्र में सुबह 9.30 बजे जैन मुनि की दीक्षा लेंगे। आचार्य विरागसागर महाराज की शिष्या पूर्णमति माताजी के खंडवा आगमन पर कपिल की धर्म क्षेत्र में रुचि हुई। दृढ़मति माताजी के खंडवा आगमन पर दृढ़ता से इस मार्ग पर चलने का निर्णय लिया है। आचार्य विद्यासागरजी महाराज से 1997 में आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लिया। नेमावर सिद्ध क्षेत्र पर पिछले ८ साल से आश्रम का संचालन कर रहे है।
माताजी का मंगल प्रवेश
श्वेतांबर जैन साध्वी कल्पज्योतिश्रीजी, स्वर्णज्योतिश्रीजी ठाणा चार का मंगल प्रवेश बुधवार को हुआ। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट के प्रवक्ता शांतिलाल छाजेड़ ने बताया माताजी आनंद नगर स्थित निवास में 4 फरवरी तक रहेंगी। रोजाना सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवचन होंगे।



कपिल जैन