पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचशील नगर के लोगों ने की अभद्रता की शिकायत

पंचशील नगर के लोगों ने की अभद्रता की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - पंचशील नगर के लोगों ने सिघाड़तलाई निवासी एक ही परिवार के विरुद्ध अभद्रता का आरोप लगाया। कलेक्टर नीरज दुबे को सौंपे ज्ञापन में संजय मेढ़ेकर व तजेंद्र रावत ने ओमप्रकाश पिता पीरू गोहर, पप्पू , लीना पिता ओमप्रकाश गोहर व सागर पिता सुरेश गोहर सभी निवासी सिघाड़तलाई पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। पीडि़तों ने कहा बुधवार सुबह 7 बजे रहवासी सुपडु पिता गड़बड़ व जितेंद्र पिता दशरथ को गाली देते हुए धारदार हथियार से हमला किया। घायल लोगों का मोघट पुलिस ने एमएलसी कराने के बाद एफआईआर दर्ज की लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कलेक्टर से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की।



कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते पंचशील नगर के लोग।