पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सुबह 11 बजे सायरन बजते ही पूरा शहर दो मिनट रहेगा मौन

आज सुबह 11 बजे सायरन बजते ही पूरा शहर दो मिनट रहेगा मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को पूरा शहर दो मिनट मौन रहेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे शहर के लोग जहां है, वहीं पर दो मिनट के लिए मौन धारण करेंगे। पुलिस लाइंस, बोहरा समाज मस्जिद, अस्पतालों की एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड से सुबह 10.59 बजे सायरन बजाए जाएंगे। सायरन बजने के बाद 11 बजे मौन शुरू होगा। 2 मिनट मौन रहेगा। मौन समाप्ति के लिए फिर सायरन बजेगा। कलेक्टर नीरज दुबे सहित अन्य अफसर बांबे बाजार में मौन धारण करेंगे। मौन धारण करने के लिए स्कूल कॉलेजों में घंटी भी बजाई जाएगी। बुधवार को दिनभर शहीद दिवस पर मौन रखने की सूचना निगम द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को दी जाती रही।