- Hindi News
- १००८ कलशों से किया भगवान श्री आदिनाथ का मस्तकाभिषेक
१००८ कलशों से किया भगवान श्री आदिनाथ का मस्तकाभिषेक
भास्कर न्यूज. बड़वानी. विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ बावनगजा में बुधवार को भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा का १००८ कलशों से मस्ताभिषेक किया गया। दोपहर २.१५ बजे पहले कलश से अभिषेक हुआ। प्रथम कलश का सौभाग्य राकेश कुमार पन्नालाल गोधा व गोधा परिवार मनावर को मिला। मस्ताभिषेक के दौरान निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसका सौभाग्य रानी अशोककुमार दोशी व दोशी परिवार बाकानेर तथा महाआरती का सौभाग्य नरेंद्र कुमार जैन इंदौर को मिला। सिद्धक्षेत्र मेंआयोजित हो रहे मस्ताभिषेक मेला महोत्सव के अंतिम दिन करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। बावनगजा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार जैन, प्रकाश जैन, सहमंत्री जितेंद्र जैन एवं प्रबंधक इंद्रजीत मंडलोई ने बताया इस धार्मिक आयोजन में मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों सहित महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के लोग शामिल हुए। फोटो- कुलदीप भावसार