पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘निर्भया’ तैयार, ५ से १० मिनट में पहुंचेगी

‘निर्भया’ तैयार, ५ से १० मिनट में पहुंचेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल सेवा शुरू, पुलिस टीम पहुंची एमएलबी स्कूल
भास्कर संवाददाता - खंडवा
बुधवार को निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल सेवा शुरू हुई। पहले दिन एसपी मनोज शर्मा, एएसपी गोपाल खांडेल ने निर्भया पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ऑफिस से रवाना किया। एसपी ने बताया शिकायत मिलते ही मोबाइल सेवा पांच से दस मिनट में मौके पर पहुंच जाएगी। निर्भया पेट्रोलिंग की नोडल अधिकारी डीएसपी सुनीता रावत ने निर्भया टीम की महिला आरक्षकों का परिचय लिया। इस दौरान डीएसपी ने कहा छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले मनचलों को ऐसा थप्पड़ मारना कि उन्हें याद रहे।
निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल टीम शुभारंभ के बाद सीधे एमएलबी स्कूल पहुंची। एसआई वैशाली भावसार ने शिक्षिकाओं से मुलाकात कर मोबाइल नंबर दिया। स्कूल के पीछे शकर तालाब क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों से चर्चा कर कहा कि यह स्कूल की दीवार है आम रास्ता नहीं है। यहां आने वाले लड़कों को समझा देना कि वह इधर दिखाई नहीं दे। यदि आपको भी कोई परेशान करता है तो हमें शिकायत करें।




लड़कियां-महिलाएं यहां करें छेड़छाड़ की शिकायत

डीएसपी सुनीता रावत ९४७९९९४७८४

वैशाली भावसार एसआई ९९०७८३९०८८

पुलिस कंट्रोल रूम९४७९९९४७०० व ०७३३२२२६६९०