पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक प्रशिक्षण लें या परीक्षा कराएं, दुविधा

शिक्षक प्रशिक्षण लें या परीक्षा कराएं, दुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - संभाग आयुक्त के निर्देश पर गोद ली शालाओं के प्रशिक्षण को लेकर शिक्षक पशोपेश में है। 27 से 31 जनवरी तक डाइट में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के बीच में 30 व 31 जनवरी को गोद ली शालाओं के विद्यार्थियों के दूसरे चरण का मूल्यांकन होना है। डाइट में प्रशिक्षण लेने आए शिक्षकों ने बताया परीक्षा के समय ट्रेनिंग का औचित्य नहीं है। जिले की कई शालाओं में एक ही शिक्षक है। ऐसे में परीक्षा कराएं या प्रशिक्षण लें। शिक्षकों की समस्या के संबंध में डीईओ आरके उपाध्याय ने बताया उच्च अधिकारियों को शिकायत से अवगत करा दिया है। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का अवकाश समायोजित कराया जाएगा।