- Hindi News
- गुटखा खाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ पर लगाया २५० रुपए का जुर्माना
गुटखा खाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ पर लगाया २५० रुपए का जुर्माना
बड़वानी - बैठक में गुटखा खाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ पर २५० रुपए का जुर्माना लगा दिया। यह कार्रवाई सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद ((विज्ञापन का प्रतिबंध और व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पाद, आपूर्ति और वितरण का विनिमय)) अधिनियम २००३ की धारा ((४)) का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर की है। जिले में इस तरह की कार्रवाई पहली बार नहीं हुई लेकिन इस बार यह कार्रवाई खास हो गई। खास इसलिए भी कि इस अधिनियम में जुर्माना लगाने की रसीद विभिन्न विभागों को देने का कार्य नोडल अधिकारी के रूप में सीएमएचओ ही करते हैं।