प्रेमी को जेल, जमानत को नहीं आए परिजन
भास्कर संवाददाता - खंडवा
महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए प्रेमी सुरेश सीताराम जगताप को कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को 12 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी को मंगलवार दोपहर महिला सेल डीएसपी सुनीता रावत ने गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोपी पर धारा 498 ((शादीशुदा महिला को लालच देकर अवैध संबंध स्थापित करना)) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज इंदौर में रही पत्नी को फोन पर जानकारी दी लेकिन बुधवार शाम तक आरोपी के परिजन जमानत के लिए नहीं आए। आरोपी सुरेश जगताप ने बताया प्रेमिका को लेकर पत्नी से विवाद हो चुका है, इसलिए वह नहीं आएगी।
बच्चे नहीं गए स्कूल
पति-पत्नी और वो विवाद सड़क पर आने के बाद समाज में जग हंसाई से महिला के बच्चों पर भी असर हुआ। बुधवार को बच्चे स्कूल नहीं गए। दिनभर घर में रहे। आरोपी की प्रेमिका ने बताया सुरेश से संबंध है यह बात मेरा पति भी जानता है। वह ही सुरेश को घर तक लाया। सुरेश मुझे ब्लैकमेल करता था।