पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता मध्यान्ह भोजन समूह को नोटिस

कार्यकर्ता-मध्यान्ह भोजन समूह को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा - जनपद पंचायत खंडवा के नागचून व अन्य पंचायत क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कामों का जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित तोमर ने निरीक्षण किया। बिजोरा भील गांव की आंगनवाड़ी में पोषण आहार ठीक नहीं होने व खाद्य सामग्री रखने में गड़बड़ी पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया। इसी गांव की माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन गुणवत्ताविहीन होने पर जय श्री दादाजी स्व सहायता समूह को नोटिस दिया। भामगढ़ छात्रावास में बिजली व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने पर अधीक्षक को नोटिस दिया।