नहीं बनी प्रसूताओं की एचआईवी स्लाइड
भास्कर संवाददाता - खंडवा
मप्र राज्य एड्स नियंत्रण एसोसिएशन के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रसूताओं की एचआईवी जांच की स्लाइड नहीं बन सकी। एआरटी सेंटर में नए मरीजों की जांच नहीं भी नहीं हुई। आईसीटीसी एसोसिएशन द्वारा नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन और शासकीय कर्मचारियों की तरह लाभ दिए जाने की मांग की गई है। जिला अस्पताल स्थिति एआरटी और आईसीटीसी में एड्स एवं सामान्य मरीजों की जांच नहीं हुई। पैथालॉजी विभाग प्रभारी डॉ. अतुल माने ने बताया एआरटी सेंटर में दो नर्सों को मरीजों की दवा वितरण के लिए लगाया गया है।
एआरटी सेंटर में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्टाफ नर्स ने दवा वितरण किया।
सरकारी अस्पताल में आज दो घंटे नहीं होगा मरीजों का इलाज
शुक्रवार को शासकीय अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं होगा। शासकीय चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर ((डॉक्टर, कर्मचारी, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ)) सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे सांकेतिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के जिला सचिव विजय मोहरे एवं डॉ. शरद हरणे ने बताया सामुदायिक हेल्थ सेंटर लखनादौन जिला सिवनी एवं जिला धार सहित अन्य जिलों में चिकित्सकों पर नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संघ ने सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत को हड़ताल की सूचना संबंधी ज्ञापन सौंपा।
: पैथोलॉजिस्ट के साथ नर्सिंग स्टाफ ने बांटी मरीजों को दवाएं