- Hindi News
- निर्भया टीम ने मनचलों से कहा घर जाओ नहीं तो परिजन से करेंगे शिकायत
निर्भया टीम ने मनचलों से कहा घर जाओ नहीं तो परिजन से करेंगे शिकायत
खंडवा - गुरुवार को निर्भया टीम ने स्कूल- कॉलेज के सामने खड़े लड़कों को यह कहते हुए भगाया कि मजनूपन दिखाया तो घरवालों को खबर करेंगे। फिर भी नहीं सुधरे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसआई भावसार ने बताया सुबह और शाम स्कूल-कॉलेज लगने व छूटने के वक्त टीम वहां पहुंचेगी।
पति-पत्नी को थाने बुलाया
खंडवा - पत्नी से मारपीट के मामले में डीएसपी महिला सेल ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। एएसपी गोपाल खांडेल ने बताया डीएसपी महिला सेल सुनीता रावत ने संजय नगर निवासी महिला और उसके पति को समझाइश देने के लिए थाने बुलाया है। बातचीत में मामला हल न होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएंगी।