पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले सत्र से शुरू होंगे वीडियो प्रोडक्शन और वेब कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम

अगले सत्र से शुरू होंगे वीडियो प्रोडक्शन और वेब कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
शहर के कर्मवीर विद्यापीठ में नए शिक्षण सत्र से वीडियो प्रोडक्शन एवं वेब कम्युनिकेशन पार्ट टाइम इवनिंग कोर्स शुरू होंगे। जॉब ओरिएंटेड कोर्स घरेलू एवं कामकाजी महिलाओं के साथ अन्य विद्यार्थी भी कर सकते हैं। पार्टटाइम कोर्स कर वे खुद का व्यवसाय शुरू कर पाएंगे। यह बात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीके कुठियाला ने गुरुवार को ‘भास्कर’ से विशेष चर्चा में कही। पं. माखनलाल चतुर्वेदी के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल होने आए डॉ. कुठियाला ने विवि की आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि साल 2014 में कर्मवीर विद्यापीठ के भवन का निर्माण हो जाएगा। भवन बनने पर साल 2015-16 से दो वर्षीय एमएससी इलेक्ट्रानिक मीडिया नियमित कोर्स भी शुरू होगा। विवि की नियुक्तियों में हुई धांधली की बात को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा नियमों के अनुकूल ही काम हुए हैं। हर गली में विवि से संबद्ध दो कमरों के कॉलेज खुलने के सवाल पर उन्होंने कहा एकेडमिक आडिट शुरू किया है। विवि से संबद्ध 900 में से 200 कॉलेजों को नो एडमिशन केटेगरी में रखकर उनकी संबद्धता समाप्त कर दी है।




माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति डॉ. कुठियाला से खास बातचीत