केंद्र की गलत नीतियों से कृषि लागत बढ़ी
भास्कर संवाददाता - खंडवा
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण कृषि की लागत लगातार बढ़ रही है। रासायनिक खाद से अनुदान हटाकर डीएपी, पोटाश इत्यादि खाद की कीमतें ढाई से तीन गुना कर दी गई हैं। यह निर्णय किसानों की कमर तोडऩे वाला है। मप्र सरकार के बिना ब्याज कर्ज के निर्णय का अन्य राज्यों में भी अनुसरण किया जाए तो कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कही। गुरुवार को केवलराम चौराहे पर आयोजित धरना को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, राजेश डोंगरे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंडी अध्यक्ष आनंद मोहे, पंधाना विधायक योगिता बोरकर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र वर्मा, हरीश कोटवाले, सुनील जैन, भगवानदास आरतानी, वासुदेव पटेल, चंद्रेश पचौरी, अनिल माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह बैस ने किया एवं आभार अशोक वर्मा ने माना।
: भाजपा किसान मोर्चा ने यूपीए सरकार के खिलाफ केवलराम पेट्रोलपंप पर धरना दिया