पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 46 छात्राओं की पांच समितियों ने साफ किया न्यू जीडीसी कैम्पस

46 छात्राओं की पांच समितियों ने साफ किया न्यू जीडीसी कैम्पस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन
शहर से 5 किमी दूर आनंदनगर न्यू जीडीसी बिल्डिंग। समाजसेवा का जज्बा लिए 46 छात्राएं। पांच समितियां बनाई। सभी को अलग-अलग जवाबदारी। सुबह 7.45 बजे से कैंपस की सफाई से शुरू हुआ परियोजना कार्य। दोपहर 2.30 बजे बौद्धिक कार्यक्रम। शाम 7 बजे दिनभर का मूल्यांकन। रात 10 बजे गीत-संगीत। मौका था जीडीसी के राष्ट्रीय सेवा योजना ((रासेयो)) शिविर का। गुरुवार से समाजसेवा से संबंधी काम शुरू हुए।
शिविर संगठक प्रो. ममता गोयल ने बताया न्यू बिल्डिंग में पहली बार आवासीय शिविर लगा है। सात दिन तक छात्राएं यहीं रहेंगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा में जागरुकता लाना है। आनंदनगर को केंद्रित किया है। पहले दिन के बौद्धिक कार्यक्रम में डॉ. आरके यादव और प्रो. रंजीता पाटीदार द्वारा छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल और कॅरियर संबंधी जानकारी दी गई। सुपरविजन प्रो. ज्योति मोयदे और प्रो. राधेश्याम कुमावत ने किया। कार्यक्रम 3 फरवरी तक चलेंगे। 4 फरवरी को कैंप फायर ((समापन)) होगा।



ञ्च कुष्ठ निवारण ञ्च परिवार कल्याण

ञ्च एड्स जागरुकता ञ्च कविता की दोपहरी

ञ्च मतदाता जागरुकता

ये अभियान भी चलेंगे

ञ्च हैंडपंपों की सफाई

ञ्च नशा मुक्ति अभियान

ञ्च पड़त भूमि पर पौधारोपण

ञ्च पॉलीथिन उपयोग रोकथाम

ञ्च युवा व महिला समिति गठन

ञ्च नाली और नदी की स्वच्छता

ञ्च जल संवर्धन व प्रबंध के उपाय

ञ्च व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण

ञ्च सोखता व कम्पोस्ट गड्ढों का निर्माण

ञ्च शाला त्यागी बच्चों को पुन: शाला भेजना

आज से शुरू होगा क्षेत्र का सर्वे

दूसरे दिन से स्वयंसेवक छात्राएं क्षेत्र का सर्वे करेंगी। शौचालय निर्माण, बालिका शिक्षा आदि की जानकारी जुटाएंगे। प्राप्त आंकड़ों को नपा आंकड़ों से मिलान करेंगे। कमियों के बारे में जिला प्रशासन और नपा को बताएंगे। सुधार के सुझाव भी देंगे। वहीं बौद्धिक कार्यक्रम में प्रो. सुनीता पाटीदार नशे की लत छोडऩे और प्रो. रूचि सोनी शिक्षा व महिलाएं विषय पर व्याख्यान देंगी।

रैलियां भी निकालेंगे



आनंदनगर स्थित न्यू जीडीसी बिल्डिंग में पहली बार लगा शिविर, सभी छात्राओं को मिली अलग-अलग जवाबदारी, पहले दिन बौद्धिक कार्यक्रम, शौचालय निर्माण, बालिका शिक्षा की जुटाएंगे जानकारी