पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीनेभर में कब्जे हटाओ 15 दिन में नाला बनाओ

महीनेभर में कब्जे हटाओ 15 दिन में नाला बनाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
शहर के लोगों द्वारा बार-बार एक ही तरह की शिकायतें किए जाने पर गुरुवार को कलेक्टर समस्या निराकरण के लिए सीधे मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वे कीर्ति नगर गए। यहां ओटले बनाकर नाली बंद किए जाने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त कर आयुक्त से कॉलोनी की वैधता की जानकारी ली। उन्होंने कहा नियम विपरीत किए निर्माण तत्काल हटाएं। एक माह में यह काम हो जाना चाहिए। मालीपुरा फेल से वत्सला विहार कॉलोनी तक सरकारी नाले को कॉलोनाइजरों द्वारा बंद किए जाने पर मौके पर एसडीएम सहित अन्य अफसरों को बुलाया। कलेक्टर ने नक्शा देखा और सीमांकन कर 15 दिन में नक्शे के अनुसार नाला ठीक करने को कहा। नाला बंद करने वाले कॉलोनाइजर राजनीतिक दलों के नेता हैं। कलेक्टर ने सख्त लहजे में अफसरों से कहा किसी को नोटिस नहीं दे। नाले की जगह पर यदि दीवार भी है तो उसे तोड़ें। नक्शे में नाला जैसा है, वैसा ही होना चाहिए। दो प्रमुख समस्याओं के लिए निगम और राजस्व विभाग के अफसरों को समय दिए जाने के बाद कलेक्टर शहर की अन्य कॉलोनियों में भी पहुंचे। शिकायतों का निराकरण के लिए उन्होंने अफसरों को हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह कवचे, निगम आयुक्त एसआर सोलंकी, कार्यपालन यंत्री ईश्वरसिंह चंदेली सहित अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद थे।
यह भी किया
ञ्च रुंधी के पास 15 हेक्टेयर जमीन देखी। कलेक्टर ने कहा इस सरकारी जमीन पर कोई बड़ा इंस्टीट्यूट खोला जा सकता है।
ञ्च दीनदयालपुरम् कॉलोनी पहुंचने पर कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा यहां आपात स्थिति में समस्या खड़ी हो सकती है।
ञ्च रामेश्वर पुलिया के पास नाले में कॉलम खड़े कर शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव कलेक्टर को बताया।



नाले पर वैकल्पिक व्यवस्था करें

कलेक्टर ने काल्याखेड़ी पहुंच मार्ग पर नर्मदापुरम् के पास प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल भी देखा। इस दौरान उन्होंने कहा फिलहाल नाले पर वैकल्पिक व्यवस्था कर दें ताकि गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं आए। 72 लाख रुपए का इस्टीमेट बना है, यह अधिक राशि है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे। मौके पर गांव के कड़वाजी ने कहा सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों को होती है। वे कई बार नाले में गिर चुके हैं। वहीं विशाल नगर के नरेश नीलकंठ ने धंस रहे कुएं की जानकारी दी। कुएं की खतरनाक हालत में देख कलेक्टर ने उसे मलबा डालकर बंद करने के निर्देश दिए।



हाउसिंग बोर्ड ने निर्माण में बरती लापरवाही



वत्सला विहार पहुंचने पर कलेक्टर ने कहा यहां कोई मिश्रा मेडम हैं। वे बार-बार शिकायत करती हैं। वहां क्या दिक्कत हैं बताओ। निगम अफसर कलेक्टर को मौके पर ले गए। वहां पता चला हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी निर्माण में लापरवाही बरती। पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। मौके पर शिकायतकर्ता चित्रा मिश्रा ने कहा साहब चेंबरों से गंदगी बहती है। बीमारियां फैलने का डर है। बारिश में तो घरों तक पानी भर जाता है। इस पर कलेक्टर ने अफसरों से कहा बोर्ड को जमीन अधिग्रहण के लिए पत्र लिखो और व्यवस्थित नाली बनवाओ।



शिकायतों के बाद पहुंचे कलेक्टर - कीर्ति नगर में कलेक्टर ने निगमायुक्त से कहा- नाली से अतिक्रमण हटाएं और व्यवस्थाएं सुधारे