- Hindi News
- १६०० आबादी का ऐसा गांव जहां बेहतर काम पर तय है सम्मान
१६०० आबादी का ऐसा गांव जहां बेहतर काम पर तय है सम्मान
ममताराम पाटुद - खरगोन
शहर से २० किमी दूर है १६०० की आबादी का किसान बहुल उबदी गांव। यहां अपने काम को बेहतर ढंग से करने की होड़ है। गांव में साल भर पहले शुरू हुई सार्वजनिक सम्मान से सभी लोग प्रेरित हो रहे हैं। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई हो, सास-बहू में बेहतर व्यवहार या कुशल परिवार प्रबंधन। नौकरी में कत्र्तव्यनिष्ठा से लेकर खेती-किसानी में अच्छी फसल, गाय-बैल पालन की यहां होड़-सी है। आदर्श समाज निर्माण व युवाओं को प्रेरणा जैसे कई कामों को मंच से सम्मान मिल रहा है। किसान बहुल इस गांव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आओ बनाएं मप्र की सोच से पहले असर दिखा। सालभर पहले परिवार, समाज व गांव हित में बेहतर काम पर सामूहिक सम्मान देने की परंपरा का निर्णय लिया था। मंगलवार रात सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में प्राचार्य राजेंद्र बड़ोले, उद्यमी नितिन पाटीदार व शिक्षा समिति अध्यक्ष तिलोक बरोले के आतिथ्य में सम्मानित किया गया।
उबदी में बेहतर काम पर सम्मानित हुए ग्रामीण।
मॉडल बनाकर प्रेरित करेंगे
॥ गांव की अवधारणा प्रेरक है। स्थिति का पता लगाकर उसे मॉडल बनाने की दिशा में पहल करेंगे ताकि अन्य भी प्रेरित हो सके।ञ्जञ्ज - डॉ नवनीत मोहन कोठारी, कलेक्टर खरगोन
गांव विकास का शुरू हुआ सिलसिला
पंचायत प्रतिनिधि महिमाराम पाटीदार ने बताया महिला-पुरुष सहित हर वर्ग की भागीदारी बिना गांव विकास नहीं हो सकता। परिवार, समाज व क्षेत्र विशेष में बेहतर भूमिका निभाने के लिए सालभर पहले सार्वजनिक सम्मान का निर्णय लिया। गांव की समिति ने आंतरिक सर्वे कर कार्रवाई शुरू की। गांव के प्रयास को जिपं सीईओ शिल्पा गर्ग ने प्रशंसनीय बताया है।
गांव में उल्लेखनीय काम पर सम्मान
महेंद्र पाटीदार को सर्वश्रेष्ठ फसल उत्पादक, कड़वा वान्नीवाला कुशल परिवार प्रबंधक, दिलीप मनभाव बैल पालक, ऊंकार यादव गोपालक, जनता की नौकरी की तरह सेवा पर महिमाराम पाटीदार, सेवकराम पाटीदार गांव सुरक्षा, द्वारकाप्रसाद भालसे शराब मुक्ति अभियान में प्रयास, शांताबाई-कमला पाटीदार सर्वश्रेष्ठ सास-बहू व्यवहार, सीतारामजी समाज निर्माण, युवा आदर्श नितिन पाटीदार, किसान जन जागरण सीताराम पाटीदार।
अच्छी पहल - खरगोन जिले के उबदी में आओ बनाएं मप्र जैसे आओ बनाए अपना गांव की परंपरा, हर काम को बेहतर बनाने की मची होड़