पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकारिता में उत्साह, जिज्ञासा और दायित्व बोध जरूरी

पत्रकारिता में उत्साह, जिज्ञासा और दायित्व बोध जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
पत्रकारिता में उत्साह, जिज्ञासा और दायित्व बोध का होना जरूरी है। लेकिन आज अधिकांश लोगों में तीन में से एक बात की कमी जरूर है।
यह बात पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति बीके कुठियाला ने गुरुवार को कही। वे कर्मवीर विद्यापीठ में पं.माखनलाल चतुर्वेदी के पुण्य स्मरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता अनुकरणीय है। हम उनके नाम पर शुरू किए गए विश्वविद्यालय के अंग हैं। इसलिए हमारा दायित्व और बढ़ जाता है। विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. श्रीराम परिहार ने कहा खंडवा का परम सौभाग्य है कि वाग्देवी के वरद पुत्र, साहित्यकार व जागरूक पत्रकार जो यहां से पत्रकारिता की आचार संहिता लिख गए। उन्होंने दादा के संपूर्ण पत्रकारीय जीवन को रेखांकित करते हुए वर्तमान परिदृश्य का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम को कलेक्टर नीरज दुबे, भोपाल के पत्रकार राघवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा, पं. माखनलाल चतुर्वेदी और महात्मा गांधी के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पण कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने माखन दादा द्वारा रचित कविता ‘मधुर-मधुर कुछ गा लो’ एवं ‘तुम मिले प्राण में रागनि छा गई’ सुनाई। इस दौरान कुलसचिव डॉ. चंदेर सोनाने, प्रभारी प्राचार्य संदीप भट्ट, राजेंद्र परसाई, ओपी चौरे, निशात सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद थे।




श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुण्यतिथि मनाई

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा तीन पुलिया मार्ग स्थित माखन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल ने बताया माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा स्थल के आसपास उखाड़े हुए पेडस्टल के रेलिंग को लगाने के लिए निगमायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके अलावा बस स्टैंड स्थित माखन दादा के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया।

कलेक्टर को स्मृति चिह्न भेंट करते कुलपति, डॉ.श्रीराम परिहार और संदीप भट्ट।

आयोजन - पं. माखनलाल चतुर्वेदी के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में पत्रकारिता

विवि के कुलपति डॉ. बीके कुठियाला ने कहा