पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटी - गुरुवार को बड़वानी रोड पर तहसीलदार ने काली रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। पंचनामा बनाया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बड़वानी से बालू रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को बूदी में तहसीलदार आशा परमार ने रोका। पूछताछ में रायल्टी सहित चालान पेश करने की बात कही। इस पर ट्रैक्टर चालक ने न तो रायल्टी दी गई न ही ट्रैक्टर-ट्राली पर नंबर पाए गए। चालक ने उसका नाम बड़वानी निवासी जिंदुर पिता हरला बताया। इस पर तहसीलदार आशा परमार ने पंचनामा बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर पुलिस को सौंपा।



निवाली - नगर की शासकीय संस्थाओं, बैंक, कॉलेज, सोसायटी में गुरुवार को गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। इसमें सभी संस्थानों में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शाखा प्रबंधक डीएस कापुरे, संस्था प्रबंधक आरएस खरते, प्राचार्य एमआर मिश्रा, के तावडे सहित अन्य लोग शामिल थे।





खेतिया - महात्मा गांधी का जीवन हम सबको अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मार्ग पर चलकर ही उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज ही के दिन उनके सीने पर गोलियां मारकर उनकी हत्या की गई थी। इसके लिए प्रतिवर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। शैक्षणिक संस्था वेदांत गुरुकुल मा. विद्यापीठ के प्रधानाचार्य छोटूलाल सोनी ने शहीद दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यार्थियों से यह बात कही। इसमें विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जयश्री पाठक, सीमा आलोनी, कविता येसीकर, संध्या कुलकर्णी, गोपाल सोनी, राधेश्याम पाटील, अनिता पटेल सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।



शहीद दिवस मनाया



पानसेमल - नगर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार को उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं आमजनों को 4 लाख रुपए की चिल्लर वितरित की गई। गुरुवार सुबह 10 बजे से ही शाखा में चिल्लर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगना प्रारंभ हो गई। बैंककर्मियों ने 5, 2 तथा 1 रुपए के सिक्के वितरित किए। इसके बाद बैंककर्मियों ने नगर के सब्जी मंडी स्थित सब्जी दुकानदारों, पान दुकान सहित अन्य दुकानदारों को चिल्लर का वितरण किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक सुरेश बिलकर, राकेश कौशल, एसके बघेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

4 लाख रुपए की चिल्लर बांटी

राजपुर - आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। पार्टी द्वारा तय की गई गाइडलाइन के अनुसार काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत एक वोट एक नोट अभियान नगर में जारी है। इसी कार्य को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष एस वीरास्वामी, महामंत्री सुखदेव यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय यादव भी उपस्थित थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक देवीसिंह पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सोनी के नेतृत्व में आमजन की दुकानों व घरों पर जाकर पार्टी द्वारा भेजे गए पात्र में एक वोट के बदले एक नोट मांगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश जमादारी, उपाध्यक्ष मिश्रीलाल गवली, तुलसीराम पटेल, जितेंद्र ठक्कर, राकेश कुशवाह, मंडी उपाध्यक्ष रमेश रायक, राजाराम रायक, दीपक सिंघनाथ, बंटी कुशवाह, अनिल चौधरी, राम गुप्ता, मुकेश जिराती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



भाजपा ने मांगे एक वोट एक नोट



अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त

न्यूज़ इनबॉक्स