- Hindi News
- आईडी नंबर सुधरवाने के लिए दावे आपत्ति तैयार कर रहे लोग
आईडी नंबर सुधरवाने के लिए दावे-आपत्ति तैयार कर रहे लोग
खंडवा - समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत आईडी नंबर में सुधार के लिए लोग सूची प्रकाशन के बाद गलतियों को सुधारने के लिए दावे आपत्तियां तैयार कर रहे हैं। इन्हें आंगनवाड़ी केंद्र या क्षेत्र के सहायक राजस्व निरीक्षक के माध्यम से जमा करवाया जाएगा। निगम के प्रभारी योजना अधिकारी नवनीत शुक्ला ने बताया दावे आपत्ति के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के वे लोग जो सरकारी नौकरी में नहीं है। मजदूरी अन्य कोई काम कर जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार की सूची में शामिल होने के लिए जाति प्रमाण पत्र की फोटो प्रति लगा दें। इससे उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा।