- Hindi News
- वाहनों में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर जबरिया वसूली
वाहनों में नंबर प्लेट लगाने के नाम पर जबरिया वसूली
भास्कर संवाददाता - खंडवा
एआरटीओ कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी वाहन मालिकों से जबरिया वसूली कर रहे हैं। यह सब पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। कंपनी के कर्मचारी नंबर प्लेट नहीं होने संबंधी बहानेबाजी भी कर रहे हैं।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का जिम्मा लिंक उत्सव ऑटो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुडग़ांव को सौंपा गया है। जिले में नंबर प्लेट लगाने का काम समुचित तरीके से हो इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। आठ व्यक्ति यह काम कर रहे हैं। एआरटीओ में अमरिश माहेश्वरी की देखरेख में उनके कर्मचारी नंबर प्लेट लगाने के नाम पर 10 से 50 रुपए तक की राशि अवैध रूप से वसूल रहे है। लोगों का कहना है कि श्री माहेश्वरी कर्मचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। वाहन मालिकों को नंबर प्लेट लगाने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वाहन मालिक अजय सिंह पिता प्रहलाद सिंह का कहना है वे नंबर प्लेट लगाने के लिए 18 जनवरी से चक्कर लगा रहे हैं। एक अन्य वाहन मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नंबर प्लेट लगाने के लिए उनसे 10 रुपए लिए हैं। मामले के विरोध में एआरटीओ में लोगों ने हंगामा कर दिया।
एआरटीओ ने कहा - वसूली की तो शिकायत करें
एआरटीओ सुनील गौड़ ने लोगों से कहा यदि कंपनी के कर्मचारी अवैध रूप से वसूली करते हैं तो इसकी शिकायत तुरंत उनसे करें। उन्होंने लिंक उत्सव कंपनी के इंचार्ज अमरिश माहेश्वरी को कहा कि इस तरह की शिकायत अब नहीं आना चाहिए। इस पर श्री माहेश्वरी ने कहा अब ऐसा नहीं होगा। नंबर प्लेट जल्द लगाई जाएगी।
अवैध वसूली गलत है
॥मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि अवैध वसूली कर रहे हैं तो यह गलत है। वाहन मालिक को रसीद में लिखी राशि का ही भुगतान करना है। अन्य भुगतान नहीं करें।
- नीतेश जैन, जोनल मैनेजर लिंक उत्सव ऑटो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड इंदौर
वसूली में विवाद - एआरटीओ कार्यालय में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी लोगों के साथ अभद्रता कर रहे