- Hindi News
- गुजरात में किसान देखेंगे अमूल डेयरी संयंत्र
गुजरात में किसान देखेंगे अमूल डेयरी संयंत्र
खरगोन - जिले के 26 किसान गुजरात भ्रमण पर हैं। सरकार की कृषि नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण नीति के तहत किसान वहां अमूल डेयरी संयंत्र देखेंगे। आत्मा परियोजना संचालक विजय चौरसिया ने बताया किसान पशुपालन में लाभ के तरीके सीखेंगे। साथ ही आणंद विश्वविद्यालय का भ्रमण भी करेंगे।
स्कूली पत्रिका का विमोचन
खरगोन - गोकुलदास पब्लिक स्कूल की शालेय पत्रिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया गया। इस दौरान चेयरपर्सन सरिता महाजन, अशोक महाजन, केएच महाजन, संपादक निलिमा जैन, मनीष शुक्ला, अजय खोड़े, मीनाक्षी बड़ोले आदि मौजूद थे।
सोनीपुरा में दिनदहाड़े चोरी
खरगोन - जैतापुर चौकी के ग्राम सोनीपुरा में गुरुवार दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया ग्राम के इकबाल छोटू और फरीद खान पड़ोसी हैं।चोरों ने दोनों के घर वारदात की। एक जोड़ी सोने की झूमकी, पायल और कुछ नकदी चुराने की बात सामने आई। कुल 20 हजार रुपए की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।