पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़वानी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़वानी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वानी
निमाड़ गोल्ड कप अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बड़वानी की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुसद को 1-0 से हराकर फाइनल पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को फाइनल मुकाबला करीब 3 बजे शुरू हुआ। इसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की लेकिन पहले हाफ में एक भी गोल नहीं लग पाया। मैच के करीब 70वें मिनट में बड़वानी की ओर से स्ट्रायकर लालू मायरिया ने गोल मारकर बड़वानी को बढ़त दिलाई। जो अंत तक बनी रही। यह टीम के लिए विजयी गोल साबित हुआ। विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल पटेल, सुनील शर्मा, जितेंद्र जैन, पियूष मराठा व राजू पौराणिक ने ट्रॉफी व पुरस्कार भेंट किया। बड़वानी की जीत का जश्न पूरे शहर में मनाया गया। पुरस्कार
वितरण के बाद शाम 7 बजे आतिशबाजी कर शहर में विजयी जुलूस निकाला गया। जो मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया।