- Hindi News
- इटारसी नागपुर रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 ट्रेन खंडवा रूट से निकाली
इटारसी-नागपुर रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 ट्रेन खंडवा रूट से निकाली
भास्कर संवाददाता - खंडवा
नागपुर-इटारसी रेलखंड पर सोनखांब कोहली के बीच पटरी टूटने से मालगाड़ी के 12 डिब्बे उतर गए। अप-डाउन ट्रैक डेमेज होने से रेल यातायात प्रभावित रहा। इस कारण लगभग 18 ट्रेन को डायवर्ट कर भुसावल-खंडवा होते हुए चलाया गया। रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली-हैदराबाद आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, जम्मूतवी-चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस, पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद/विशाखापट्टनम दक्षिण एक्सप्रेस को डायवर्ट करना पड़ा। यह ट्रेन इटारसी, खंडवा, भुसावल, बडनेरा, बल्लार शाह होकर चलाई गई। इसी तरह इटारसी होकर चलने वाली ट्रेन को बडनेरा, भुसावल, खंडवा होते हुए इटारसी पहुंची। इसमें चेन्नई-जम्मूतवी अंडमान एक्सप्रेस, हजरत $निजामुद्दीन निजामुद्दीन एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बैंगलोर-पटना संघमित्रा एक्सप्रेस, पांडिचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस, यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, पुरी-जयपुर एक्सप्रेस, रायगढ़ ह$निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस, हैदराबाद-नई दिल्ली आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, बैंगलोर-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, यशवंतपुर-$निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस शामिल है। रेलवे के मुताबिक रूट डायवर्ट का असर अन्य ट्रेनों पर नहीं पड़ा है।