‘मेरा रंग दे बसंती चोला...’
खरगोन - ओ मेरा रंग दे बसंती चोला... वाह-वाह रे निमाड़ी थारा खिंचा म दुनिया सारी..., काली चीड़ी तू बड़ी नखराली हो... जैसे गीतों पर विभिन्न युवा मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मौका था जैतापुर में शुरू हुए नेहरु युवा केंद्र के युवा सम्मेलन और कृति महोत्सव का। यहां बुधवार देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। समन्वयक पीएस राठौर ने बताया यहां मछली पालन, सौर ऊर्जा, एंब्रायडरी, शिवलिंग निर्माण, हैंडलूम, गृह सज्जा सामग्री, आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसे स्वरोजगार के स्टॉल भी लगाए हैं। इस दौरान कलेक्टर डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, मायादेवी गुप्ता, कविता अत्रे, सुदर्शन दूबे, मालती तिवारी, लखन पाटीदार, आरती जैन, यशवंत भार्गव आदि मौजूद थे। संचालन खेल प्रशिक्षक अनिल पांडे्य व आजम खान ने किया। आभार जिला सलाहकार समिति सदस्य दिनेश यादव ने माना।