पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें नही मानी तो करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

मांगें नही मानी तो करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। गुरुवार सुबह 11 बजे रेलवे प्लेटफार्म नंबर 6 पर वाहन स्टैंड का किराया सात गुना बढ़ाने के विरोध में नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन शाखा खंडवा द्वारा धरना दिया गया। धरने में ठेकेदार एवं अफसरशाही मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। यूनियन अध्यक्ष महेश मुले एवं सचिव आदित्य सिंह ने अपनी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि रेलवे मंडल भुसावल द्वारा जल्द सुनवाई नहीं करने पर 11,12,13 फरवरी को भुसावल मंडल में दो से ढाई हजार कर्मचारियों के साथ क्रमिक भूख हड़ताल कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन पदाधिकारियों के सायकल स्टैंड का कि राया भारतीय रेल के दूसरे जोनों के स्टेशनों के समकक्ष हो। जनता एवं रेल कर्मचारियों के वाहनों को रखने की जगह अलग हो। प्रत्येक डिपो तथा स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क पार्किग की व्यवस्था हो। शाम 5.30 बजे स्टेशन मास्टर खंडवा को मंडल रेल प्रबंधक भुसावल के नाम ज्ञापन सौपा गया।