शिवाजी चौक पर सजा गुरुवार का बाजार
खंडवा - गुरुवार को मुख्य सड़कों पर लगने वाला बाजार इस बार शिवाजी चौक क्षेत्र में लगा। कुछ व्यापारियों ने कहारवाड़ी क्षेत्र में भी अपनी दुकानें लगाई। पिछले गुरुवार अनाज मंडी में ताला लगाकर फुटकर व्यापारियों को वहां बाजार नहीं लगाए जाने की अनुमति मंडी प्रशासन ने नहीं दी थी। प्रशासनिक स्तर पर इन व्यापारियों को किसी स्थान पर जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर कुछ फुटकर व्यापारी गुरुवार सुबह बांबे बाजार सामान लेकर पहुंचे लेकिन यहां से उन्हें निगम के अमले ने दुकानें नहीं लगाने दी। इसके बाद कुछ व्यापारियों ने शिवाजी चौक और कुछ ने कहारवाड़ी में दुकानें लगाई।