पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा : 55 विद्यार्थियों के फार्म रिजेक्ट

बोर्ड परीक्षा : 55 विद्यार्थियों के फार्म रिजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2013-14 की परीक्षा देने वाले 12वीं कक्षा के 55 विद्यार्थियों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। जिले की विभिन्न स्कूलों से आवेदन जमा करने वाले सभी छात्र-छात्राएं प्राइवेट के तौर पर परीक्षा देने वाले थे। डीईओ आरके उपाध्याय ने बताया बोर्ड ने 49 विद्यार्थियों के आवेदन लौटाने का कारण 10वीं ओपन बोर्ड परीक्षा पास करने से दो साल गैप न होना बताया है। एक आवेदन प्राचार्य के हस्ताक्षर न होने तथा 5 आवेदन श्रेणी सुधार के आवेदन में गड़बड़ी के कारण रिजेक्ट किए हैं।