एक शाम शहीदों के नाम
तराना - छापरी के दीप ज्योति इंग्लिश कान्वेंट स्कूल एवं शाप्रावि में पं. महेश नागर की उपस्थिति में एक शाम शहीदों के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। नागर परिवार द्वारा दीप ज्योति कान्वेंट स्कूल को एक तिरंगा ध्वज भी भेंट किया जाएगा। वहीं इन स्कूलों में 26 जनवरी को नागर परिवार द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
सुभाष जयंती पर विचार गोष्ठी
तराना - नेताजी सुभाष जयंती 23 जनवरी को रात 7.30 बजे जवाहर चौक पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा के साथ राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंच के लखन पांडे ने बताया कि इस अवसर पर नगर के वरिष्ठजन भावांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अरिहंत मंच ने नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।
ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा
तराना - मेव जमात खाना नयापुरा पर 23 जनवरी को जिला कांग्रेस अल्प संख्यक अध्यक्ष सैयद मकसूद अली ब्लॉक-शहर कार्यकारिणी के गठन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
डॉ. सैयदना साहब को श्रद्धांजलि
तराना - धर्मगुरु सैयदना साहब ने अपने वतन व समाज के लिए अनेक सुधार कार्यकिए हैं। उक्त बात साईं चिंतन मंच द्वारा धर्मगुरु सैयदना साहब को श्रद्धांजलि देते हुए सदानंद दीक्षित ने कही। श्रद्धांजलि सभा में नीरज चांदना, प्रतीक मंत्री, प्रवीण दीक्षित, डॉ. एएल पाटीदार, किशोर पाटीदार, रवींद्र शर्मा, पवन दुबे, भूपेंद्र चौहान, पुनीत राठी, अभिषेक सजोरिया, हरीश डाबी, जितेंद्र जीजवा, अर्पित बोडाना आदि उपस्थित थे।