- Hindi News
- खाद्य लाइसेंस के विरोध में आटा चक्की संचालक भी सौंपेंगे ज्ञापन
खाद्य लाइसेंस के विरोध में आटा चक्की संचालक भी सौंपेंगे ज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने लिया निर्णय
आगर-मालवा - गल्ला मंडी व्यापारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बाद अब आटा चक्की संचालक भी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में आंदोलन की राह पकडऩे जा रहे हैं।
बुधवार को नगर के समस्त आटा चक्की संचालकों ने बैठक कर सर्वसम्मति से विरोधस्वरूप 30 जनवरी को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। आटा-चक्की यूनियन के अध्यक्ष मोहनलाल पाठक ने जानकारी देते हुए बताया आटा-चक्की संचालक खाद्य का व्यवसाय नहीं करते हैं। फिर भी खाद्य अधिकारी द्वारा लाइसेंस बनवाने के लिए हम संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके विरोध में 30 जनवरी को आटा-चक्की संचालक अपनी मांग प्रशासन के सामने ज्ञापन के रूप में रखेंगे। यदि इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकाला गया तो संचालक हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
व्यास का निधन
बड़ौद - पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल व्यास के पिता जयनारायण व्यास ((९२)) का बुधवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिक सहित शहरवासी शामिल हुए।