पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन में प्याऊ नहीं बनी तो आंदोलन

सात दिन में प्याऊ नहीं बनी तो आंदोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा - नपा द्वारा मंगलवार रात को एमजी रोड स्थित प्याऊ को धराशायी कर दिया गया। इस प्याऊ को पुन: स्थापित करने की मांग मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चेतन यादव ने नपा से की है। प्याऊ को सात में दिन पुन: स्थापित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। यादव ने बताया कि उक्त प्याऊ नगर में ग्राम पंचायत के समय से ७० वर्ष पुरानी थी। सैकड़ों राहगीर प्याऊ का उपयोग करते थे। लेकिन नपा ने व्यापारियों के दबाव में आते हुए मंगलवार रात को प्याऊ को धराशायी करा दिया गया। यादव ने उसी स्थान पर नई प्याऊ शीघ्र ही स्थापित करने की मांग नपा से की है।