पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री के पर्स से पांच हजार चोरी

यात्री के पर्स से पांच हजार चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - तराना
गुरुवार की दोपहर 11.30 बजे एक यात्री बस में एक महिला के बैग से पांच हजार चोरी हो गए। महिला को जब घटना का अहसास हुआ तो उसने बस थाने के पास रुकवाकर, दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार कराया। इन पारदी महिलाओं से पुलिस ने पांच हजार रुपए जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी ओपी मिश्रा ने बताया कि देवास से तराना आ रही यात्री से महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कुसुमलता गुप्ता यात्रा कर रही थीं। वहीं देवास से मंगलसूत्र चोरी के मामले में पेशी में तराना आ रहीं पारदी महिलाओं ने उनके बैग से पांच हजार रुपए निकाल लिए। जब इन महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों की कुसुमलता को शंका हुई तो उन्होंने अपने बैग की जांच की। इसी दौरान उन्हें समझ में गया कि उनके बैग से रुपए निकल लिए गए हैं।
सब्र से काम लिया
पारदी महिलाओं पर रुपए निकालने की शंका होने पर कुसुमलता ने अपने बैग को चैक किया और सावधानी बरतते हुए थाना पर बस रुकने का इंतजार किया। जैसे ही बस थाने के पास रुकी तो कुसुमलता ने यात्रियों की मदद से दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान प्रेमबाई कचरूलाल एवं उषा अंतरसिंह से पांच हजार रुपए जब्त किए।
चोरी की आरोपी हैं
पुलिस हिरासत में आईं पारदी महिला प्रेमबाई एवं उषा पूर्व में मंगलसूत्र चोरी की आरोपी हैं। वे देवास से तराना न्यायालय में पेशी के लिए आ रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पांच हजार रुपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।