फरवरी अंत तक पूर्ण करें लंबित कार्य
विधायकों ने ली अधिकारियों की जिला समीक्षा बैठक
आगर-मालवा - आगर-मालवा जिले के अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक जिले के दोनों विधायक मनोहर ऊंटवाल आगर एवं मुरलीधर पाटीदार सुसनेर ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में ली।
बैठक के दौरान विभागवार अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्य एवं योजनाओं की जानकारी लेने के साथ चल रहे कार्य और हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित कार्य लोकसभा चुनाव के पूर्व फरवरी अंत कर पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल, अपर कलेक्टर अशोक वर्मा, डिप्टी कलेक्टर शैली कनास, एसडीएम जी.एस. डावर, सोहन कनास, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी थॉमस भूरिया, जिला कोषालय अधिकारी गोवर्धनलाल गुवाटिया आदि उपस्थित थे।