पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजादी के आंदोलन के धूमकेतु थे नेताजी

आजादी के आंदोलन के धूमकेतु थे नेताजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गुरुवार को मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने नेताजी के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।
आजाद हिंदी पेनल के तत्वावधान में आगर रोड, सुभाषचंद्र बोस तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पेनल संयोजक डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुल्मी, कार्यक्रम अध्यक्ष पेनल संरक्षक श्रीराम तिवारी सहित पार्षद शिवेंद्र तिवारी, बिल्डर्स एसो. के संरक्षक गिरीश जायसवाल आदि ने अपने संबोधन में नेताजी को आजादी के आंदोलन का धूमकेतु बताया। पेनल अध्यक्ष जयप्रकाश राठी, संयोजक डॉ. शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग संयोजक सतीश राठौर ने भी संबोधित किया। खोजेमा खंडवावाला, प्रेम राय, सुनीलसिंह ठाकुर, रोहित मिसवाडिया, हेमंत कुमावत आदि मौजूद थे।




रक्तदान : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान किया। नगर महामंत्री जयंत गरुड़, उपाध्यक्ष गोपाल बलवानी, विकास खत्री, अभिषेक शर्मा, आजाद ठाकुर, योगेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

यहां भी मनाई जयंती

संस्था सरल काव्यांजलि ने गुरुवार को आगर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। अध्यक्षता परमानंद शर्मा ने की। संचालन संस्था अध्यक्ष राजेंद्र देवधरे ने किया। भारतीय युवा कांग्रेस ने फव्वारा चौक उद्यान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। नेताजी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, मप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव पं. योगेश शर्मा, सुभाष यादव, अशोक जैन चायवाला ने माल्यार्पण कर संबोधित किया। संचालन प्रतीक जैन ने किया। भाजपा अजा मोर्चा जीवाजीगंज मंडल ने अवंतिपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में, भाजपा अजा मोर्चा सराफा मंडल ने छोटा सराफा में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिषद कार्यालय पर, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने आगर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर स्थल पर, मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास ने जयसिंहपुरा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर, बलाई समाज युवा संघ ने अब्दालपुरा धर्मशाला स्थित संस्था कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद आजाद हिंदी पेनल पदाधिकारी।

नेताजी ने मोरियांग में फहराया था आजादी का परचम

सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरुद्ध भारत की आजादी का बीड़ा उठाया था। नेताजी ने इंफाल शहर के पास मोरियांग में आजादी का परचम फहरा कर देश की आजादी की घोषणा कर दी थी। यह बात भारतीय भाषा सद्भाव परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आनंदमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ ने सम्मेलन एवं परिषद के तत्वावधान में विक्रम हाईस्कूल

में कही। अतिथि शंकरलाल राजोरिया थे। संचालन आशुतोष शास्त्री ने किया। आभार

शीला वैद्य ने माना।



सुभाषचंद्र बोस जयंती पर विभिन्न संस्थाओं ने दी पुष्पांजलि