पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सख्याराजे प्रसूतिगृह की प्रभारी को हटाया

सख्याराजे प्रसूतिगृह की प्रभारी को हटाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो सिटी १०
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। सख्याराजे प्रसूतिगृह की प्रभारी शैलबाला दयालचंद को गुरूवार को हटाकर शिशु वार्ड भेजा है। सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा ने यह कार्रवाई की है। शिशु वार्ड में पदस्थ एमएल सुशम्मा को प्रसूतिगृह का दायित्व दिया है।
सिविल सर्जन डॉ.शर्मा गुरूवार सुबह 9 बजे आगर रोड स्थित संख्याराजे प्रसूतिगृह पहुंचे थे। उन्होंने प्रसूताओं और उनके परिजनों से चर्चा की। एक प्रसूता ने आरोप लगाया कि उससे रूपए लिए हैं। सिविल सर्जन डॉ.शर्मा ने डॉ.सुनीता परमार को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। साथ ही प्रसूतिगृह प्रभारी शैलबाला दयालचंद को तत्काल प्रसूतिगृह से हटाने के आदेश जारी कर दिए। इधर नर्सिंग स्टॉफ ने रिश्वत के आरोपों को निराधार बताकर विरोध जताया। मामले में सिविल सर्जन डॉ.शर्मा ने जांच करवाने की बात कही। इसके लिए अधिकारियों को नियुक्त किया।
तो प्रभारी पर होगी कार्रवाई
सिविल सर्जन ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी शाखा की कोई शिकायत या गड़बड़ी होना पाई जाती है तो संबंधित शाखा के प्रभारी को जिम्मेदार मानकर उसके खिलाफ अस्पताल प्रशासन कार्रवाई करेगा।

इनका कहना
व्यवस्था की दृष्टि से संख्याराजे प्रसूतिगृह प्रभारी को हटाया गया है।
डॉ.सीडी शर्मा,सिविल सर्जन