लीगल एड क्लीनिक की स्थापना
नागदा - मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश से ग्राम रुपेटा में शुक्रवार को लीगल एड क्लीनिक की स्थापना ग्राम पंचायत भवन में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष ओ.पी. बोहरा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोहरा ने कहा कि तहसील का यह पहला गांव हैं जहां ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम को अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल मालवीय, लईक अहमद अंसारी ने भी संबोधित किया। पैनल लॉयर अभिभाषक रमेशचंद्र चंदेल, वालेंटियर अनिल मीणा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मानकुंवर को नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल जाट, सरपंच गिरधारीलाल गेहलोत, सचिव कन्हैयालाल गेहलोत, देवेंद्र नागर, सुशील कुमार मोदी, देवेंद्रसिंह रघुवंशी, राजकुमार ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, एस.के. साहू, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मीनारायण लोहरवाड़, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
मड़ावदा - शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन पर विधिक साक्षरता शिविर के तहत लीगल एंड क्लीनिक का शुभारंभ अपर जिला न्यायाधीश रुपसिंह अलावा, एस.आर. सीनम, एस.एस. जमरा द्वारा शाम 4 बजे किया गया। इस मौके पर अभिभाषक गट्टुलाल शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री रामलाल मुकाती, पूर्व सरपंच बगदीराम गुजराती, उपसरपंच सत्यनारायण शर्मा, भारतसिंह राठौर, उमाशंकर पाटीदार, प्रमोद देवड़ा, कैलाश खमोरिया, मुकेश गेहलोत मौजूद थे।