- Hindi News
- बास्केटबॉल संघ अब न तो मप्र और न मध्यप्रदेशनया पंजीयन का दिया आदेश
बास्केटबॉल संघ अब न तो मप्र और न मध्यप्रदेशनया पंजीयन का दिया आदेश
भास्कर न्यूज नेटवर्क . भोपाल
प्रदेश के बास्केटबॉल संघ में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद के बाद प्रदेश रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ने संघ की प्रदेश इकाई के सचिव को उप रजिस्ट्रार उज्जैन के मार्फत निर्देश दिए हैं कि मध्यप्रदेश और मप्र दोनों का अर्थ एक ही है अत: आप प्रदेश बास्केटबॉल ईकाई के नए पंजीयन हेतु आवेदन करे। सब रजिस्ट्रार उज्जैन ने बास्केटबॉल की प्रदेश इकाई के सचिव को 6 फरवरी तक नए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है।मध्यप्रदेश और मप्र के नाम को लेकर भूपेंद्र बंडी ने मप्र हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी और इसकी शिकायत पुलिस महानिरीक्षक को भी की थी। हाईकोर्ट ने श्री बंडी की याचिका पर गौर कर अपने आदेश के तहत रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज मध्यप्रदेश को आदेशित किया कि चार माह के भीतर कार्रवाई पूर्ण करते हुए एसोसिएशन के उपरोक्त नाम को लेकर व्याप्त भ्रम और असमानता की स्थिति को खत्म करें। इसके बाद पंजीकृत संस्था के नाम में आवश्यक परिवर्तन की भी कार्रवाई को अंजाम दे।रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ने मध्यप्रदेश और मप्र को एक नाम माना है, जबकि मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसो. का पंजीयन क्र. 5200 दि. 29/12/1976 को पंजीकृत हुआ है। प्रदेश इकाई के सचिव कुलविंदर सिंह गिल ने एक नया पंजीयन 07/33/01/9470/11 दि. 30/03/11 के तहत मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के नाम से कर लिया है। इस संबंध में उप रजिस्ट्रार उज्जैन ने मप्र बास्केटबॉल एसो. के सचिव को एक नोटिस देकर एक माह के भीतर नाम परिवर्तन करने को निर्देशित कर नया आवेदन प्रस्तुत करने को कहा है। प्रदेश इकाई के नाम में हेराफेरी करने और कुछ जिला ईकाईयों के विराध के चलते सचिव गिल एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा 27 जनवरी को भोपाल में आयोजित करने जा रहे हैं। कुलविंदर गिल के खिलाफ इंदौर पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसकी विवेचना चल रही है।
इस शिकायत में आरोप है कि विगत वर्ष इंदौर में एसोसिएशन की मेजबानी में हुई जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में हुई अनियमितता को लेकर गिल ने वित्तीय हेराफेरी की।