सड़क दुर्घटना में आरक्षक घायल
बडऩगर - उज्जैन-बडऩगर रोड पर ग्राम खरसौद के समीप बने नए पेट्रोल पंप के सामने एक जीप ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार चालक राहुल सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राहुल सिंह कनेरिया ((32)) प्रधान आरक्षक सारंगी चौकी ((झाबुआ)) में पदस्थ था। राहुल सारंगी से अपने घर उज्जैन जा रहे तभी उनकी कार क्र. एमपी07- सीए 4498 को एक जीप क्र. एमपी09-बीसी-5882 ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी लगने पर पुलिस ने बडऩगर उपचार के लिए पहुंचा जहां डॉ. विनोद चौधरी ने प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 108 एम्बुलेंस से उज्जैन रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।