पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में हेडकांस्टेबल की मौत

सड़क हादसे में हेडकांस्टेबल की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन।
सड़क हादसे में सोमवार रात 10.30 बजे हेडकांस्टेबल राहुलसिंह कनेरिया की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन काटकर हेडकांस्टेबल कनेरिया को बाहर निकाला जा सका। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बडऩगर रोड पर ग्राम खरसौद स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। हेडकांस्टेबल कनेरिया झाबुआ स्थित पेटलावद की सारंगी चौकी पर पदस्थ थे। वे उज्जैन स्थित लोकमित्र आवास पुलिस कॉलोनी से रात में कार ((एमपी 07-सीए-4498)) से पेटलावद के लिए निकले थे। रात करीब 10.30 बजे बडऩगर रोड पर सामने से जीप ((एमपी 09 बीसी-5882)) से जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से कार के परखच्चे उड़ गए। कार काटकर घायल हेडकांस्टेबल कनेरिया को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।




तीन माह पूर्व झाबुआ लिया था तबादला : हेडकांस्टेबल कनेरिया ने तीन माह पूर्व ही झाबुआ तबादला लिया था। इसके पूर्व करीब तीन-चार साल बतौर कांस्टेबल नीलगंगा थाने में थे। पदोन्नति के इरादे से कनेरिया ने झाबुआ में तबादला लिया था। जिस पर झाबुआ आमद के साथ सप्ताह भर में रिक्त पद होने पर वे हेडकांस्टेबल पदोन्नत हुए थे। उनका परिवार पुलिस कंट्रोलरूम के सामने लोक मित्र आवास कॉलोनी में रहता है। परिवार से मिलकर ही पेटलावद लौट रहे थे।

पिता रह चुके उज्जैन में एसडीओपी : हेडकांस्टेबल कनेरिया के पिता उज्जैन में तराना व बडऩगर अनुविभाग में एसडीओपी रह चुके है। करीब 10 साल पहले वे उज्जैन में पदस्थ थे। वर्तमान में वे रिटायर्ड है। बताया जाता है कि कनेरिया पांच भाई है। जिनमें एक भाई जज, एक इंजीनियर, एक खनिज अधिकारी है। कनेरिया मूलत: ग्वालियर के निवासी थे। माता-पिता उनके पैतृक निवास ग्वालियर में रहते है।