पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिंगजपुर में दूषित पानी से ग्रामीण हुए बीमार, एक की मौत

तिंगजपुर में दूषित पानी से ग्रामीण हुए बीमार, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर - ग्राम तिंगजपुर में दूषित पानी के प्रभाव में आने से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव से तीन किमी दूर एक सरकारी कुआं है। कुएं का पानी गांव की बड़ी टंकी के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। टंकी के वाल्व के पास गंदगी पसरी होने के कारण पानी दूषित हो गया। ग्रामीणों ने जब पानी पिया तो वे दस्त, उल्टी का शिकार होकर बीमार होने लगे। किसी का गांव में उपचार किया तो किसी को उपचार के लिए शाजापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थिति रविवार सुबह सामने आई। जानकारी के मुताबिक करीब ४० लोग उल्टी-दस्त के शिकार हुए। वहीं करीब ४० लोग मामूली प्रभावित हुए। इसमें से इलाज के दौरान एक ७० वर्षीय केसरबाई पति गौरेलाल प्रजापति की मौत हो चुकी है। मो. बड़ोदिया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कुछ मरीजों को दवाई वितरित की। मो. बड़ोदिया शासकीय अस्पताल के डॉ. सचिन गुप्ता टीम सहित गांव पहुंचे और इलाज किया। पीएचई विभाग की टीम ने भी पंचनामा बनाया। मामले में ग्राम के सरपंच रामप्रसाद मेवाड़ा से बातचीत करना चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।