बारिश और कोहरा से फसलें हुई प्रभावित
भास्कर संवाददाता - खाचरौद
मावठा गिरने और लगातार कोहरा छाने से चना फसल खराब होने लगी है। रासायनिक दवाओं का असर भी इन पर नहीं हो रहा है। ग्राम घुड़ावन, घिनौदा, कंचनखेड़ी, पानवासा, बटलावदी, फर्नाखेड़ी आदि गांवों के खेतों में पक चुकी चने की फसल पीली पड़ गई है। साथ ही गेहूं की बालियों को भी नुकसान की आशंका किसानों द्वारा जताई जा रही है। सोमवार को भी शहर की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दोपहर १२ बजे बाद सूरज बादलों की ओट से बाहर निकला ओर कोहरा छटा।
कोहरे के दौरान स्कूल जाती छात्राएं।