नपा में विधायक प्रतिनिधि बने विश्वकर्मा
शाजापुर - शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने नगर पालिका परिषद शाजापुर के लिए मनोहर विश्वकर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विश्वकर्मा फिलहाल भाजपा में नगर महामंत्री के पद पर हैं। इनकी नियुक्ति पर नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रेखा मीणा, बाबूलाल हावडिय़ा, शीतल भावसार, रमेश पाटीदार, प्रेम जैन, प्रतापसिंह गोहिल, किरण ठाकुर, विमल कसेरा, जितेंद्र मीणा, राकेश शर्मा, आशीष नागर, महेश भावसार, संजय नागर आदि ने हर्ष जताया।