हमारे देश का अतीत गौरवपूर्ण- डॉ. दवे
भासं. तराना - हमारे देश का अतीत गौरवपूर्ण रहा और वर्तमान में भी देश ने सभी क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की है। आध्यात्म के साथ विज्ञान में उपलब्धि पाने के बाद संपूर्ण विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। यदि हम अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें और अपनी जवाबदेही समझें तो विश्व का नेतृत्व करने में समर्थ हैं।
उक्त विचार गगरानी परिसर में स्व. मूंदड़ा स्मृति मंच एवं मूंदड़ा परिवार द्वारा स्व. मनोहर मूंदड़ा के चतुर्थ स्मरण पर आयोजित व्याख्यान एवं सम्मान समारोह में प्रखर वक्ता डॉ. विकास दवे ने वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य एवं हमारी जवाबदेही विषय पर व्याख्यान में व्यक्त किए। अतिथि विधायक अनिल फिरोजिया थे तथा अध्यक्षता जिला संघ चालक बद्रीलाल पालोतरा ने की। विधायक फिरोजिया एवं पालोतरा ने स्व. मूंदड़ा के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पत्रकार शैलेंद्र शर्मा का अभिनंदन किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन जितेंद्र धनगर ने किया। सर्वप्रथम स्व. मनोहर मूंदड़ा के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। अतिथि स्वागत मुरलीधर मूंदड़ा, सतीश मूंदड़ा, सुभाष जोशी, ललित सोमानी, पंकज झाला, राजेश पलोड़, एम. आरिफ खान, बलराम चौहान, अब्दुल सत्तार अंजान, किशन जोशी, हरि पटेल, मोनू राठी, भोलू चौधरी, कृष्णा परमार, सत्यनारायण वर्मा, पवन दुबे, विकास ठाकुर, सतीश जायसवाल, महेश ठाकुर ने किया। समापन पर मंच द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। संचालन सुनील गाइड ने किया। आभार रीतेश मूंदड़ा ने व्यक्त किया।
शर्मा का स्वागत करते हुए अतिथि।