पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली : चेतन

रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली : चेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा - भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान का मानना है कि विराट कोहली टेस्ट और वनडे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। चेतन चौहान ने कहा, ‘विराट कोहली पिछले कुछ महीने से जिस तरह खेल रहे हैं, उससे लगता है कि वह सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कोहली और कप्तान एमएस धोनी को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में कोई लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा। सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज नाकाम रहे और ऐसा लग रहा है कि वह रन बनाना ही भूल गए हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो पूरे दौरे पर यह दोयम दर्जे की रही।