शालेय पत्रिका शब्द सुमन का विमोचन
भासं. महिदपुर रोड - शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय की शालेय पत्रिका शब्दसुमन का विमोचन समारोह ग्राम पंचायत प्रांगण में हुआ। मुख्यअतिथि सतनाम सिंह गुर, विशेष अतिथि प्रीतमलाल पंजाबी, रमेशचंद्र मीणा, थाना प्रभारी एफएस मंडलोई एवं अध्यक्षता सरपंच रेशम बाई ने की । इस अवसर पर प्राचार्य एस एन बामनिया, अशोक पोरवाल, उपसरपंच नरेश गुलाटी, संजय चौरडिय़ा तथा आर.सी. विश्वकर्मा उपस्थित थे । संचालन प्रभुलाल चौधरी ने व आभार नरेंद्र सिंह पंवार ने माना।